LockDown 4.0 and Highlights
Highlights
आत्मनिर्भर भारत|
विशेष आर्थिक पैकेज-20 Lakh Cr Rupees.
कुल पैकेज भारत की जीडीपी के 10% के बराबर|
आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पांच स्तंभ|
साहसिक सुधार तथा देश को आत्मनिर्भरता की ओर
ले जाना|
लोकल उत्पादों से वैश्विक बनना|अप्रत्याशित संकट,रक्षा करते हुए निरंतर आगे
बढ़ना|
Self-Reliant India
21वीं सदी को भारत की सदी
बनाने के सपने को पूरा करने के लिए यह सुनिश्चित करते हुए आगे बढ़ना है कि देश
आत्मनिर्भर हो जाए। संकट को एक अवसर में बदला जा सकता है जैसे –
PPE-Kits और N-95 मास्क उत्पादन भारत में
लगभग नगण्य से बढ़कर 2-2 लाख पीस प्रतिदिन के उच्च
स्तर पर पहुंच गया है।
Global World में आत्मनिर्भरता के मायने बदल गए हैं।जब भारत आत्मनिर्भरता की बात करता है| तो वह आत्मकेंद्रित
व्यवस्था की वकालत नहीं करता है। भारत की संस्कृति दुनिया को एक परिवार के रूप में
मानती है| और भारत की प्रगति में
हमेशा विश्व की प्रगति समाहित रही है। दुनिया को भरोसा है कि संपूर्ण मानवता के
विकास में भारत का काफी योगदान है।.
Five Pillars of
Self-Reliant India
आत्मनिर्भर भारत इन पांच स्तंभों पर खड़ा होगा|
अर्थव्यवस्था(Economy)- जो वृद्धिशील परिवर्तन नहीं, बल्कि लंबी छलांग सुनिश्चित करती है|
बुनियादी ढांचा(Infrastructure)- जिसे भारत की पहचान बन जाना चाहिए|
प्रणाली(System)- जो 21वीं सदी की प्रौद्योगिकी
संचालित व्यवस्थाओं पर आधारित हो|
उत्साहशील आबादी(Demography)- जो आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी ऊर्जा का स्रोत है|
मांग(Demand)- जिसके तहत हमारी मांग एवं आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) की ताकत का उपयोग
पूरी क्षमता से किया जाना चाहिए। मांग बढ़ाने के साथ-साथ इसे पूरा करने के लिए भी
आपूर्ति श्रृंखला के सभी हितधारकों को मजबूत करना होगा|
Self-Reliant Abhiyan
एक विशेष आर्थिक पैकेज और आत्म-निर्भर भारत बनाने का आह्वान|
कोविड संकट के दौरान सरकार द्वारा
इससे पहले की गई घोषणाओं और आरबीआई द्वारा लिए गए निर्णयों से
जुड़ी राशि को मिला देने पर यह पैकेज 20 लाख करोड़ रुपये का है| जो भारत की जीडीपी के लगभग 10% के बराबर है। यह पैकेज आत्मनिर्भर भारत बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काफी सहायक साबित होगा।
यह पैकेज भूमि, श्रम, तरलता और कानूनों पर भी
फोकस करेगा। यह कुटीर उद्योग, एमएसएमई, मजदूरों, मध्यम वर्ग, उद्योगों सहित विभिन्न
वर्गों की जरूरतों को पूरा करेगा। पैकेज का विवरण वित्त मंत्री द्वारा कल से ही
आने वाले कुछ दिनों तक पेश किया जाएगा।
J-Jan Dhan Yojna A-Aadhar M-Mobile (JAM- Trinity) के बारे में
सोचना आवश्यक जो आत्मनिर्भरता के लिए बहुत जरुरी कदम है|
Some Important Reforms
कृषि के लिए आपूर्ति श्रृंखला संबंधी सुधार
तर्कसंगत कर प्रणाली
सरल एवं स्पष्ट कानून
सक्षम मानव संसाधन
एक मजबूत वित्तीय प्रणाली
Benefits
कारोबार को बढ़ावा|
निवेश को आकर्षित|
मेक इन इंडिया मजबूत होगा|
आत्मनिर्भरता देश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में कड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए
तैयार करेगी| पैकेज तैयार करते समय इसे भी ध्यान में रखा जाएगा |
यह न केवल विभिन्न सेक्टरों में दक्षता बढ़ाएगा, बल्कि गुणवत्ता भी
सुनिश्चित करेगा।
यह पैकेज संगठित और असंगठित दोनों ही क्षेत्रों के गरीबों, मजदूरों, प्रवासियों इत्यादि को
सशक्त बनाने पर भी फोकस करेगा।
संकट ने हमें लोकल (स्थानीय या स्वदेशी) विनिर्माण, लोकल बाजार और लोकल आपूर्ति श्रृंखलाओं के विशेष महत्व को
सिखा दिया है। संकट के दौरान सभी जरूरतें स्थानीय स्तर पर देश में ही पूरी हुईं। लोकल उत्पादों का गर्व से प्रचार करने और इन लोकल उत्पादों को
वैश्विक बनाने में मदद करने का समय आ गया है।
Live with Covid
विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के अनुसार coronavirus लंबे समय तक हमारे जीवन का हिस्सा बनने वाला है।इसके साथ यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि हमारा जीवन केवल
इसके आसपास न घूमता रहे। मास्क पहनना और दो गज की दूरी बनाए रखना जैसी सावधानियां
बरतना होगा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर काम करना होगा |
Conclusion
Covid-19 स्वरूप अभी तक देखे गए स्वरूपों
से बिल्कुल अलग है या हो सकता है |
राज्यों से प्राप्त सुझावों के आधार पर नए नियमों को तैयार किया जाएगा|
इस बारे में जानकारी 18 मई से पहले दे दी जाएगी।
विशेष आर्थिक पैकेज-20 Lakh Cr Rupees.
कुल पैकेज भारत की जीडीपी के 10% के बराबर|
आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पांच स्तंभ|
साहसिक सुधार तथा देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाना|
लोकल उत्पादों से वैश्विक बनना|अप्रत्याशित संकट,रक्षा करते हुए निरंतर आगे बढ़ना|
बहुत सुंदर संकलन किया गया।
ReplyDeleteआशा है कि कुछ environment or technology SE juri bate भी बताएंगे।इकोनॉमी के बिंदु भी दर्शाया जाए।
बहुत-बहुत धन्यवाद आपका ! जरुर ! आप कमेंट में लिख सकते हैं ! आपको किस Topic से सम्बंधित चाहिए |साथ में Follow और Share करें !Please!
DeletePlease share!
ReplyDeleteBahut sundar .
ReplyDeleteThank you !! Please Follow like share
DeleteThanx for inform
ReplyDeletewelcome you!! please share
Delete